Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर रोड़ पर आयुर्वेद रसायनशाला में नवीन भवन का लोकार्पण

पुष्कर रोड़ पर आयुर्वेद रसायनशाला में नवीन भवन का लोकार्पण

एलोपैथी के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का भी हब बनेगा अजमेर : देवनानी

पुष्कर रोड़ पर आयुर्वेद रसायनशाला में नवीन भवन का लोकार्पण

पुष्कर रोड़ पर आयुर्वेद रसायनशाला में नवीन भवन का लोकार्पण

मिलेगी पंचकर्म चिकित्सा, एक लाख लोगों को मिलेगा लाभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि एलोपैथी के साथ ही अजमेर अब आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का भी हब बनने जा रहा है। अजमेर के लोगों को विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी। रसायनशाला में बना नया भवन एवं यहां पंचकर्म व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों की उपलब्धता एक लाख से ज्यादा संख्या में लोगों को राहत देगी। यह अस्पताल रिकॉर्ड समय में बन कर तैयार हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को पुष्कर रोड़ स्थित रसायनशाला में नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि नई सरकार में नए अजमेर की नींव रखी जा रही है। अजमेर में सैकड़ों करोड़ रूपए के विकास कार्यों की शुरूआत हुई। यह कार्य अजमेर के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होंगे। अजमेर के लोगों को अब चिकित्सा में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए जयपुर, दिल्ली का रूख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें खुद के शहर में एलोपैथी व आयुर्वेदिक सेवाएं उपलब्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय सनातन संस्कृति का अहम अंग रहा है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में आयुर्वेद का विशेष महत्व बताया गया है। सदियों से आयुर्वेद भारत में चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति आने के बाद भी देश में आयुर्वेद का महत्व बरकरार रहा। भारतीय जन मानस में आयुर्वेद को लेकर एक विशेष लगाव है। इसकी सफलता के हजारों उदाहरण भी हमारे सामने हैं। इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और अजमेर को इसके केन्द्र बिन्दु में रखकर काम हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगातें दी है। एलोपैथी में संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में करीब 200 करोड़ रूपए की लागत से सुपर स्पेशलियटी सेवाएं उपलब्ध होगी। इसका काम प्रगति पर है। जल्द ही यह धरातल पर भी दिखाई देगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में भी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए अजमेर को चुना है। पुष्कर रोड़ पर बना आयुर्वेद अस्पताल आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में आमजन को बड़ी राहत प्रदान करेगा। यहां आयुर्वेद से संबंधित सभी उपचारों की सेवाएं उपलब्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि पुष्कर रोड स्थित रसायनशाला का विकास भी अजमेर के लिए एक बड़ी सौगात है। आमजन को पंचकर्म एवं अन्य आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उपलब्ध होगा। यह अस्पताल रिकॉर्ड समय में बन कर तैयार हुआ है। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के निदेशक आनन्द कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ