Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन ने कन्या के विवाह में किया सहयोग

सिंधी युवा संगठन ने कन्या के विवाह में किया सहयोग

सिंधी युवा संगठन ने कन्या के विवाह में किया सहयोग 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन ने बुधवार 3 जून को कन्या के विवाह के लिए सहयोग किया ।

संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया सिन्धी समाज की आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा महिला की पुत्री की शादी 7 जुलाई  को है। 

उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने संगठन को पत्र भेजकर विवाह में आर्थिक और विवाह में काम आने वाली वस्तुओं के लिये सहयोग करने को कहा, संगठन के महासचिव नारायण सोनी(राजा) ने व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी से जाँच करवा कर संगठन द्वारा तत्कालिक कन्या को सहयोग करने का निर्णय लिया।

अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया कन्या को विवाह में काम आने वाली वस्तुएं में एक डबल बेड का ब्लैंकेट (कंबल), एक जोड़ी ड्रेस, एक प्रेशर कुकर, एक स्टील का डिनर सेट, एक रोटी का केस्ट्रोल, एक वॉटर कैम्पर और 11000 रूपये की नगद राशि भेंट की गई।

महिला भेंट पाकर अत्याधिक हर्षित हुईं और सकारात्मक भाव प्रकट किए संगठन के सभी सदस्यों और सेवा कार्य में सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया 

व्यवस्था प्रमुख हीरालाल के अनुसार इस सेवा कार्य में राजेंद्र लालवानी, दिव्या सोनी, भगवंती लालवानी, शीतल मनवानी, चन्द्रेश थदानी का विवाह में काम आने वाली वस्तुओं का सहयोग प्राप्त हुआ सेवा कार्य मे गौरव मिरवानी, कुमार लालवानी, राजा सोनी, हीरालाल सत्वानी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ