Ticker

6/recent/ticker-posts

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से शुक्रवार 5 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। व्यक्तियों को विशेष झंडे भेंट कर स्वैच्छिक धनराशि एकत्रित की गई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा द्वारा सर्वप्रथम जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु को झण्डा दिवस का स्टीकर लगाया गया। साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के झंडा दिवस के स्टीकर लगाए गए। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों तथा शूरवीरों को याद करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ समस्त राष्ट्र की एकजुटता को दर्शाना है। आम जनता का सहयोग तथा भागीदारी हासिल करने के लिए यह दिन युद्ध विकलांग तथा शहीदों के परिवारों का पुनर्वास, सेवारत तथा सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए मनाते हैं। इस दिन जनता से दान एकत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस झण्डे में सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों को दर्शाते लाल, गहरे गीले एवं हल्के नीले रंग है।  कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर  ज्योति ककवानी एवं वन्दना खोरवाल, कोषाधिकारी भागीरथ सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्टीकर भेंटकर स्वैच्छिक अनुदान प्राप्त किया गया।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के उपलक्ष में जुटाई सहायता राशि

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से शुक्रवार 5 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। व्यक्तियों को विशेष झंडे भेंट कर स्वैच्छिक धनराशि एकत्रित की गई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा द्वारा सर्वप्रथम जिला कलक्टर  लोक बन्धु को झण्डा दिवस का स्टीकर लगाया गया। साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के झंडा दिवस के स्टीकर लगाए गए।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों तथा शूरवीरों को याद करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ समस्त राष्ट्र की एकजुटता को दर्शाना है। आम जनता का सहयोग तथा भागीदारी हासिल करने के लिए यह दिन युद्ध विकलांग तथा शहीदों के परिवारों का पुनर्वास, सेवारत तथा सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए मनाते हैं। इस दिन जनता से दान एकत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इस झण्डे में सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों को दर्शाते लाल, गहरे गीले एवं हल्के नीले रंग है। 

कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर  ज्योति ककवानी एवं वन्दना खोरवाल, कोषाधिकारी भागीरथ सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्टीकर भेंटकर स्वैच्छिक अनुदान प्राप्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ