Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन : रक्तदान शिविर और विशाल वाहन रैली की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

सिंधी युवा संगठन : रक्तदान शिविर और विशाल वाहन रैली की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

सिंधी युवा संगठन : रक्तदान शिविर और विशाल वाहन रैली की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन की बैठक 8 मार्च रविवार को जतोई दरबार में सेवादार फतनदास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चेटीचंड से पूर्व आयोजित होने वाली विशाल निःशुल्क हेलमेट वाहन रैली का रूट, रक्तदान शिविर व रैली निमित व्यवस्थाओं के विषय पर चर्चा कर सामूहिक निर्णय लिया गया। 

महासचिव राज सोनी ने बताया बैठक में तय किया गया की वाहन रैली 18 मार्च को जतोई दरबार से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, सोनी जी की नसिया, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ,चूड़ी बाज़ार,पोस्ट ऑफिस, गांधी बाजार, क्लॉक टावर, शिवाजी पार्क, जैन नमकीन, पड़ाव, केसर गंज सर्किल, पदमा डायरी, झूलेलाल चौक डिगी बाजार, प्लाजा सिनेमा रोड से मुड़ कर गिधवानी मार्केट, कवंडस पूरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी देहली गेट, गंज स्थित पूज्य सिंधी प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त होगी ।

अध्य्क्ष गौरव मीरवानी ने बताया रक्तदान शिविर 15 मार्च को जतोई दरबार में रखा जायेगा जिसमे सभी रक्त दान दाताओं को प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो (शील्ड) सम्मान प्रदान किया जाएगा। संथापक कुमार लालवानी ने निशुक्ल हेलमेट वाहन रैली और रक्त दान शिवर की अलग-अलग व्यवस्था सभी को बांटी जिससे कार्यक्रम को अनुशासित सफल बनाया जा सके, वाहन रेली को दोपहर 1 बजे जतोई दरबार से संत महात्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी हरि जंडी दिखाकर रवाना करेंगे जो की सिंधी युवा संगठन के मुख्य संरक्षक भी है।

बैठक में संरक्षक रमेश मोटवानी, तुलसी सोनी, हरीश बच्चानी, जय बच्चानी, भगवान सबलानी, गौरव खुशालानी, रमेश खटवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, राजेश गेहानी, दीपक खुबचंदानी, विशाल शर्मा, राहुल ठारवानी, होतचंद हरवानी, कबीर केवलानी,निखिल फुलवानी आदि सदस्य ने अपने विचार रखे एवं उपस्थित रहे अंत में जातोई दरबार के सेवादार फतन दास ने सफल आयोजन के लिये अरदास की और सभी को प्रसाद वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ