Ticker

6/recent/ticker-posts

वात्सल्य ग्राम का किया अवलोकन

वात्सल्य ग्राम का किया अवलोकन

वात्सल्य ग्राम का किया अवलोकन

साध्वी ऋतम्भरा को दी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की जानकारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री ने वृन्दावन में वात्सल्य ग्राम का अवलोकन किया । 

साध्वी ऋतम्भरा को गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था ब्रह्मलीन स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से अन्य संस्थाओं से अलग स्वरूप में गठित संस्था है । समिति की जिलाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि संस्था द्वारा किए जा रहे जनजागरण के

कार्यों - भ्रूण हत्या रोकथाम,

सनातन संस्कति की रक्षा, बेटी को

समय पर ब्याहो और बहू को पढाओ, राष्ट्र रक्षार्थ अभियान , संस्कार निर्माण के कार्य आदि करती है । श्याम सुन्दर मंत्री ने गर्भस्थ शिश संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाडी का निवेदन दीदी माँ को बताते हुए कहा कि एक मातृशक्ति सम्मेलन आपके मुख्य आतिथ्य में कराना चाहते हैं । 

परमशक्ति सर्वमंगला पीठम् की ओर से दीदी मॉ साध्वी ऋतम्भरा  ने दुपट्टा पहनाकर एवं साहित्य प्रदान कर श्यामसुन्दर मंत्री का सम्मान किया । 


दीदी मॉ ने भ्रूण हत्या से मासी , भुआ , मामा, ताऊ, चाचा आदि समाप्त होते रिस्तों पर चिंता प्रकट की साथ ही विस्तार से इस विषय पर चर्चा की ।

मंत्री ने बताया कि स्वामी रामसुखदास महाराज ने बेटी बचाओ अभियान, मातृत्व सुरक्षा, सनातन संस्कृति, संस्कार निर्माण के लिये पचास - साठ वर्षं पूर्व चेताना शुरू कर दिया था लेकिन इस अभियान को भारत के सनातनी भाई बहन समझ नहीं पाए और फिर महाराज ने दुःखी होकर कहा कि लोग समझ नहीं रहे हैं यह चिंता की बात है ।और 1996 में संस्था का गठन कर जनजागरण करने के निर्देश रामकिशोर तिवाड़ी को दिए और तब से अब तक 29 वर्ष से यह संस्था काम कर रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ