Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन का रक्त दान शिविर 15 मार्च को और निशुल्क हेलमेट वितरण दो पहिया वाहन रेली 18 मार्च को

सिंधी युवा संगठन का रक्त दान शिविर 15 मार्च को और निशुल्क हेलमेट वितरण दो पहिया वाहन रेली 18 मार्च को

सिंधी युवा संगठन का रक्त दान शिविर 15 मार्च को और निशुल्क हेलमेट वितरण दो पहिया वाहन रेली 18 मार्च को 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन के महासचिव राजा सोनी ने बताया हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चेटीचंड पर्व के महोत्सव और नववर्ष के पावन पर्व नवसंवत्सर के पूर्व इस वर्ष भी सेवा कार्य कार्यक्रम किए जाएंगे।

जिसमे 15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन जतोई दरबार नगीना बाग में आयोजित किया जाएगा।

जन्हा समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं के द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान किया जाएगा तथा 18 मार्च को निशुल्क हेलमेट वितरण वाहन रेली का आयोजन भी जतोई दरबार से किया जाएगा।

अध्यक्ष गौरव मिरवानी ने बताया 18 फरवरी बुधवार को संगठन की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई जिसने आगामी सेवा कार्यों के लिये संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को वाहन रेली और रक्त दान शिविर के निमित अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है 

संस्थापक कुमार लालवानी के अनुसार निशुल्क हेलमेट वाहन रेली के रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) 15 मार्च रविवार को जतोई दरबार में किए जाएँगे जिसमे समाज के सभी बन्दू आकर रजिस्टेशन करवा सकते है तथा रजिस्ट्रेशन करवाकर ही रेली में शामिल हो सकते है,निशुल्क हेलमेट रजिस्ट्रेशन सुबह 11 बजे से आरंभ कर दिए जाएंगे!

कोषा अध्यक्ष हरीश बच्चानी ने बताया 

रेली जतोई दरबार से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, सोनी जी की नसिया, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ,चूड़ी बाज़ार,पोस्ट ऑफिस,गांधी बाज़ार, क्लॉक टावर, शिवाजी पार्क, जैन नमकीन, पड़ाव, केसर गंज सर्किल, पदमा डायरी, झूलेलाल चौक डिगी बाज़ार, प्लाजा सिनेमा रोड से मुड़ कर गिधवानी मार्केट, कवंडस पूरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार,धान मंडी दिल्ली गेट, गंज स्थित पूज्य सिंधी प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त होगी ।

बैठक में संरक्षक रमेश मोटवानी, तुलसी सोनी, जितेंद्र रंगवानी, गौरव खुशालानी, महेश मनवानी, सूरज सत्यानी, भरत सुमानी, भरत आलवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, निखिल फुलवानी, हरीश टीलवानी आदि सदस्य ने अपने विचार रखे एवं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ