नगर निगम ने किए शहर के विकास के लिए कई कार्य
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगर निगम अजमेर द्वारा शहर के विकास के लिए गत 2 वर्षों में बड़ी संख्या में कार्य कर स्थानीय निवासियों को सुविधा प्रदान की है।
लोहागल रोड़ स्थित पंचशील कांजी हाउस के पास नगर निगम अजमेर के नवीन भवन का निर्माण कार्य राशि 20 करोड़ की लागत से करवाया गया। अजमेर शहर में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत अजमेर शहर में सेन्ट्रल गल्र्स स्कूल चूड़ी बाजार अजमेर में महिलाओं के लिए बायो पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य राशि 20 लाख का कार्य पूर्ण किया गया है।
अजमेर उत्तर के बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत अजमेर शहर में आनासागर झील के पास के क्षेत्र में 7 बरसाती नालों का निर्माण राशि 24.35 करोड़ तथा अजमेर (दक्षिण) के बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत अजमेर शहर में वर्षा जल निकासी व्यवस्था में सुधार के कार्य 11 नालों का निर्माण राशि 44 करोड़ की लागत से कार्य करवाए जा रहे है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। अजमेर शहर के 5 बड़े नालों के लिए कुल स्वीकृत राशि 257.65 लाख के निर्माण कार्य नगर निगम कोष से करवाए गए।
वार्ड नं. 43 सामुदायिक शौचालय नोनकरण का अहाता से एस्केप चैनल तक आरसीसी नाला 49.85 लाख अनुमानित लागत निर्माण कार्य किया गया। वार्ड नं. 27 बालाजी मन्दिर के पास आरसीसी नाले का 64.50 लाख अनुमानित लागत निर्माण कार्य किया गया। वार्ड नं. 16 चटाई गंज में चटाई मन्दिर के पीछे स्थित नाले को पद्मा डेरी के पास गली से गोयल ट्रेडिंग होते हुए चरणजीत ओबेरई के मकान तक नाले का 36.50 लाख अनुमानित लगात निर्माण कार्य किया गया। वार्ड नं. 68 में मेडिकल कॉलेज से गुड्डन का ढाबा तक और आरआर ज्वैलर्स के पीछे से कल्वर्ट को जोड़ने वाले नाले का निर्माण तथा समतलीकरण का 62 लाख अनुमानित लागत से कार्य किया गया। चामुण्डा माता मन्दिर लेनकरण का आहता से कम्युनिटी टॉयलेट तथा वार्ड संख्या 49 में आरसरसी नाले का निर्माण एवं जीर्णाेद्वार 44.80 लाख अनुमानित लागत किया गया।
नगर निगम अजमेर द्वारा आनासागर झील में फैली जलकुम्भी की पूर्ण रूप से सफाई की गई है। इस हेतु एक एक्वाटिक बीड हार्वेस्टर मशीन भी क्रय की गई। शहर में अतिवृष्टि से उत्पन्न हुए जल भराव के दौरान सभी जगहों से पानी की निकासी की गई है। अजमेर शहर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत् 100 ई-बस उपलब्ध करवाई जा रही है। इनका संचालन नगरीय तथा उप नगरीय परिवहन के लिए किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ