Ticker

6/recent/ticker-posts

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

दिल की गिरह खोल दो चुप न बैठो...

लता मंगेश्कर के मेलोडियस गीतों को दी सदस्यों ने अपनी आवाज़

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

स्वर सम्राज्ञी को गीतों भरी श्रृद्धांजलि 

अजयमेरु प्रेस क्लब में 'स्वरांजलि' कार्यक्रम सम्पन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सर्वकालिक लोकप्रिय औऱ चहेती सुरों की देवी पार्श्वगायिका  लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि पर अजयमेरु प्रेस क्लब के सभागार में उनके गीतों के विभिन्न मूड और आयामों का प्रदर्शन क्लब सदस्यों ने अपने अंदाज़ में किया। लता जी के मेलोडियस गीतों को अपनी आवाज़ देकर क्लब सदस्यों ने उन्हें गीतों भरी श्रृद्धांजलि अर्पित की। मौका था सालाना कार्यक्रम "स्वरांजलि" का। शनिवार 7 फरवरी को अजयमेरु प्रेस क्लब के सभागार में सदस्यों ने जब लता के गीतों के माध्यम से उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की, तो माहौल एक तरफ तो मस्ती से सराबोर रहा, मगर दर्द भरे नग़मों ने भी लता के कई सुने-अनसुने गीतों की यादें ताजा करा दीं। 

रामगोपाल सोनी ने "जाने क्यों लोग मोहब्ब्त किया करते हैं", महादेव कर्मवानी ने "ये दिल और उनकी निगाहों के साये", डॉ .सुरेंद्र पाल वर्मा ने "दिल तो है दिल दिल का ऐतबार क्या कीजे", विजय कुमार हंसराजानी ने "ज़िन्दगी प्यार का गीत है", सुरेश कुमार श्रीचंदानी ने "मैं ना भूलूंगा" , शरद कुमार शर्मा ने "परबत के पीछे चम्बे दा गांव" 

राजकुमार पारीक ने   "मेरे नैना सावन भादो", प्रदीप गुप्ता ने ''कभी रात दिन हम दूर थे", क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल ने "बचपन की मोहब्ब्त को दिल से ना भुला देना", कृष्णगोपाल पराशर ने "वादा ना तोड़", शालिनी जैन ने "हर खुशी हो वहां तू जहां भी रहे", अनिता सोनी ने "ये मुलाकात एक बहाना है", रक्षा शर्मा ने "आजकल पांव ज़मीं पर नहीं पड़ते मेरे" गीतों से कार्यक्रम को गति दी। वहीं अब्दुल सलाम कुरेशी ने "जिस पथ पे चला", अमित टण्डन ने "दिल की गिरह खोल दो" गा कर कार्यक्रम को ऊंचाइयां दीं। 

माहौल की खुमारी को बरकरार रखते हुए प्रताप सिंह सनकत ने  "हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे", 

गुरजेंद्र सिंह विर्दी ने "ये ज़िन्दगी उसी की है", एबीएल माथुर ने "मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए", और हेमन्त शर्मा ने "मेरा दिल ये पुकारे आजा" गीत से कार्यक्रम में समा बांधा।

इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल, महासचिव सीपी कटारिया, एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुलपति डॉ केसी शर्मा आदि ने लता मंगेश्कर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर नमन किया। डॉ अग्रवाल ने लता मंगेश्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमित टण्डन ने जहां लता से जुड़ी अनेक किस्से-कहानियां शेयर कीं और चुटीली बातों से गुदगुदाया, वहीं प्रताप सिंह सनकत ने अनेक जानकारियां देकर ज्ञानवर्धन किया। साउंड व्यवस्था गुरजेंद्र सिंह विर्दी ने सम्हाली और कराओके ट्रेक व्यवस्था क्लब सचिव अब्दुल सलाम कुरेशी ने देखी। अंत में कार्यकारिणी सदस्य मुबारक खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

प्रेस क्लब के विभिन्न कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग करने वाले महादेव कर्मवानी और राजेश आनंद का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसी दौरान क्लब सदस्य सैयद सलीम और श्रीमती श्वेता सलीम की विवाह वर्षगांठ मनाने की रस्म अदा की गई। दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई व केक काटा।सैयद सलीम ने इस स्नेह के लिए सभी क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया

इस मौके पर कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला, अनुराग जैन, सतीश शर्मा, ऋषिका महर्षि, महेश शर्मा, अनिल गुप्ता, अनिल आइनानी, डीके शर्मा, लक्ष्मीकांत धारू, ललित शर्मा, राकेश गौड़, सैयद सादिक चिश्ती, सुदेश शर्मा, देवेंद्र जिरोता, उमेश चौरसिया, संदीप भार्गव, नरेश चंदवानी, चंद्रभान प्रजापति, अशोक शर्मा सहित महिला ग्रुप हमसफ़र की सदस्य मधु अग्रवाल, शिखा गुप्ता, बंटी कौर विर्दी, कृष्ना शर्मा, सुनीता जैन, रश्मि दुबे, रेखा कटारिया, प्रियंका राव, अनिता माथुर और रेखा कर्मवानी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ