12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026 प्रचार सामग्री का विमोचन
13 मार्च को जतोई दरबार में संत महात्माओं द्वारा धर्म ध्वजा पूजन से शुभांरभ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव की प्रचार सामग्री का विमोचन स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बैक्विंट हॉल में अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में पखवाडे में सम्मिलित शहर की क्षेत्रीय पंचायतों, संस्थाओं, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थिति में किया गया।
महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाड़े का शुभारंभ 13 मार्च को जतोई दरबार में सन्त महात्माओं द्वारा धर्मध्वजा पूजन, बहिराणा साहिब के साथ सामूहिक शहनाई वादन पर छेज से किया जायेगा। 13 दिवसीय आयोजन में तीस संस्थाओं के सहयोग से 25 मार्च तक कार्यक्रम होगें।
बैठक में संरक्षक हरी चन्दनाणी, जी.डी.वृंदाणी, उपाध्यक्ष जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, प्रकाश जेठरा, अजीत पमनाणी, चन्द्र नावाणी आसनदास पारवाणी जयप्रकाश मंघाणी, रमेश एच. लालवाणी, कमल शाहणी, विनोद आसनाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, महेश ईसराणी, महेश टेकचंदाणी, प्रेम केवलरामाणी, डॉ. भरत छबलाणी, रूकमणी वतवाणी, मनोज मेंघाणी, मुकेश आहूजा, राजेन्द्र जयसिघंाणी, विनोद आसनाणी, भगवान साधवाणी, प्रकाश दादलाणी, कमल शाहणी, गोविन्द छतवाणी, नरेश मोटवाणी, राजेश गिदवाणी, अमृता वतवाणी, किशोर बदलाणी, राम बालवाणी, विनोद, जीतू नवलाणी, दिनेश देवनाणी सहित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ