Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से बनाए अपना करियर : अजीत सिंह

युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से बनाए अपना करियर : अजीत सिंह

युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से बनाए अपना करियर : अजीत सिंह 

राजपूत हॉस्टल में शीघ्र बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल मैदान 

राजस्थान बास्केटबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ ने यहां कहा है कि युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से अपना करियर बनाएं। अजमेर एवं राजस्थान के अनेकों अनेक बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुंदन नगर स्थित राजपूत हॉस्टल प्रांगण के बास्केटबॉल मैदान का अपग्रेडेशन करते हुए इसे सिंथेटिक मैदान बनाया जाएगा। सिंथेटिक मैदान एवं फ्लड लाइट की सुविधाओं के लिए लगभग 8 से 10 लख रुपए खर्च किए जाएंगे जो युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। खेलों के विकास में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देंगे।

शनिवार को राजपूत हॉस्टल प्रबंधन समिति की ओर से हाल ही में राजस्थान बास्केटबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्ति एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के पदाधिकारी अजीत सिंह राठौड़ (अध्यक्ष), विक्रम सिंह शेखावत (चेयरमैन) एवं जसवंत सिंह (उपाध्यक्ष) का राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया ।संस्था के महासचिव रणजीत सिंह राठौर एवं उपाध्यक्ष महावीर सिंह सहित वहां उपस्थित खेल प्रेमियों ने सफा पहनकर अतिथियों को मालाओं से लाद दिया।

संघ के चेयरमैन विक्रम सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्टल परिसर के मैदान पर शीघ्र ही अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जाएगा जिस पर 8 से 10 लख रुपए खर्च किए जाएंगे इससे स्थानीय खेल प्रेमियों के साथ-साथ राज्य के अन्य भागों में खेलों को समर्पित युवा पीढ़ी यहां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। समारोह में ओलंपियन जोरावर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विनीत लोहिया ,फुटबॉल संगठन के पदाधिकारी शिवदत्त पाराशर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ