युवा संबल योजना के इन्टर्न को 15 अप्रेल तक अपलोड करनी होगी उपस्थित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। युवा संबल योजना के इन्टर्न को 15 अप्रेल तक अपनी उपस्थिति अपलोड करनी होगी। रोजगार विभाग के उप निदेशक मधुसूदन जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में प्रयुक्त किए जा रहे विभागीय पोर्टल ईम्पलॉईटमेंट मेन्जमेन्ट सिस्टम (ईईएमएस) को प्रशासनिक कारणों से गुरूवार 16 अप्रेल से आगामी आदेशों तक के लिए बंद किया जा रहा है। युवा संबल योजना के समस्त इन्टर्न अपनी उपस्थिति प्रमाण पत्र 15 अप्रेल तक अनिवार्य रूप से ईईएमएस पोर्टल पर अपलोड करें। इसके पश्चात् विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सकेगा।

0 टिप्पणियाँ