Ticker

6/recent/ticker-posts

पशुपालन विभाग ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत लिया जल संचय का संकल्प

पशुपालन विभाग ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत लिया जल संचय का संकल्प

पशुपालन विभाग ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत लिया जल संचय का संकल्प

गौशालाओं में श्रमदान व बूढ़ा पुष्कर में किया वृक्षारोपण

विभाग के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों सहित 50 से अधिक कार्मिकों ने ली शपथ

योग दिवस के लिए नियमित योगाभ्यास भी शुरू


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राज्य सरकार के मंशानुरूप मरुधरा में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 के शुभारंभ के अवसर पर पशुपालन विभाग, अजमेर द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता और सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) डॉ. नवीन परिहार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालयों, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर पर्यावरण एवं जल संवर्धन को लेकर अधिकारी व कार्मिक अग्रिम पंक्ति में रहकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अभियान के तहत बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, अजमेर की उपनिदेशक डॉ. नीतू अरोड़ा के नेतृत्व में चिकित्सालय परिसर में जल संरक्षण थीम पर एक रचनात्मक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, बेजुबान पशुओं के पेयजल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरूण सागर रोड स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर पानी की खेलियों (टंकियों) की गहन साफ-सफाई की गई। वहीं दूसरी ओर, धार्मिक तीर्थ बूढ़ा पुष्कर क्षेत्र में डॉ. रवीन्द्र राठौड़ के संयोजन में हरियालो राजस्थान की तैयारियों के तहत सघन वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का जिम्मा लिया गया।

अभियान को प्रशासनिक स्तर पर गति देने के लिए शास्त्री नगर स्थित पशुपालन विभाग के मुख्य परिसर में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) डॉ. नवीन परिहार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपनिदेशक (पशुधन विकास) डॉ. श्रीकान्त खोडवे, क्षेत्रीय रोग निदान केंद्र की उपनिदेशक डॉ. भावना दहिया, राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ. मुकेश गुर्जर तथा केंद्रीय पशु पंजीकरण संस्थान, अजमेर के लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्वंदे गंगा जल संरक्षणश् की शपथ लेकर जल की प्रत्येक बूंद को बचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

पशुपालन विभाग के इन संभाग एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में पर्यावरण चेतना के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. नवीन परिहार ने अवगत कराया कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस की पूर्व तैयारियों के रूप में विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने गत सप्ताह से ही परिसर में प्रतिदिन सुबह नियमित योगाभ्यास करना प्रारंभ कर दिया है ताकि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर राजकीय कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ निष्पादित किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ