महिलाओं के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने की मुहीम प्रारम्भ की गई है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का यह सुनहरा अवसर है।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इच्छुक महिला अभ्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरण हेतु संस्थान के प्रवेश सेल में व्यवस्था की गई है। वे कार्यालय समय में संस्थान के समूह अनुदेशक श्री महेश चंद पंचौली एवं प्रवेश शाखा की श्रीमती भावना सिगोंदिया से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान में आठ ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनमें से कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कॉसमेटोलोजी (ब्यूटी पार्लर से सम्बन्धित), फैशन डिजाईन एण्ड टेक्नोलोजीे, इन्टीरियर डिजाईन एण्ड डेकोरेशन, इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, इन्फोरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी एण्ड सिस्टम मेन्टीनेंस एवं इलैक्ट्रीशियन ट्रेड हेतु न्यॅूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण तथा स्विंग टेक्नोलोजी ट्रेड हेतु न्यूनतम योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। न्यूनतम 14 वर्ष आयु की महिला प्रवेश ले सकती है। अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है। शीघ्र ही उक्त ट्रेडों में प्रवेश की विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ