Ticker

6/recent/ticker-posts

मातृ दिवस : मां को समर्पित मधुर गीत गाए

मातृ दिवस : मां को समर्पित मधुर गीत गाए

मातृ दिवस : मां को समर्पित मधुर गीत गाए

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर शहर का मिले सुर मेरा तुम्हारा(MSMT) संगीत समूह के तत्वाधान में मातृ दिवस के अवसर पर हमारे सिंगिंग ग्रुप द्वारा माँ को समर्पित मधुर गीतों की शानदार संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की गई। 

कार्यक्रम में कलाकारों ने माँ की ममता, त्याग, प्रेम और समर्पण को समर्पित गीतों से उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावुक, प्रेरणादायक और उल्लासमय बना दिया।

प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस अवसर पर अनूप गौड़,राकेश गौड़,श्रीमति कमरजहां, शकीलअहमद खान, अनुराधा पंवार,विकास पंवार, कमल शर्मा, रितु मोतीरामानी, सीमा शर्मा, आजाद अपूर्वा, जुलियन, नौनी वरदानी, सुरेश ताराचंदानी, श्याम परीक, अर्चना पारीक, प्रदीप वाधवा, अंजू वाधवा, नरेंद्र यादव, चंदनसिंह भाटी, श्रवण प्रजापत, आशुतोष पाराशर, दीपक भार्गव, टीकम आचार्य, कैलाश खोरवाल, रविकुमार गर्ग, सरवर खान, राघव दाधीच द्वारा सिंगिंग ग्रुप परिवार ने इस अवसर पर सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रेम, संस्कार और योगदान को नमन किया। यह आयोजन संगीत के माध्यम से माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास सिद्ध हुआ। संचालन कमरजहां नें किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ