सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026 लेह लद्धाख का पंजीयन 12 मई तक
राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को अनुदान राशि में करे संशोधन
जयपुर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय सिन्धू सभा की ओर से लेह लद्धाख में होने वाली सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026 में सम्मिलित होने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीयन 12 मई तक ऑनलाइन किये जायेगें।
प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसतांणी ने बताया कि यह यात्रा 5 से 8 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित की जायेगी। तीर्थयात्रियों को 31 मई तक जम्मू पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना है। 1 जून से श्रीनगर, कारगिल होते हुये 4 जून सांयकाल लेह पहुंचेगी। 5 से 8 जून तक सिन्धू नदी के किनारे स्थित घाट पर पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब, छेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अलग अलग प्रदेशों से आये दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी। यात्रा 9 जून प्रातः लेह से रवाना होकर मनाली मणीकरण होते हुये 12 जून को चण्डीगढ पर समाप्त होगी। यात्रा में राज्यभर से पंजीयन हो रहे हैं।
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से योजना 2016 से प्रारम्भ की गई है। योजना में पात्रता की दो शर्तां कि आयकरदाता न हो व केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम व स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी अधकारी नहीं हो, के कारण इस योजना का लाभ तीर्थयात्री नहीं ले पा रहे हैं। यात्रा सिन्धु नदी के दुर्गम स्थलों पर होती है।
मुख्यमंत्री राजस्थान से मांग करने वालों में प्रदेश संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी, सुरेश कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसतंाणी, इन्द्र रामाणी, नवलकिशोर गुरनाणी, विष्णुदेव सामताणी, हीरालाल तोलाणी, नारायण परनाणी, सीमा गोलाणी, रजनी गुवालाणी, मधु साजनाणी ने सहयोग राशि बीस हजार प्रति यात्रा की मांग की हैं।

0 टिप्पणियाँ