Ticker

6/recent/ticker-posts

जल मंदिर का शुभारंभ

जल मंदिर का शुभारंभ

जल मंदिर का शुभारंभ

जल मंदिर का शुभारंभ

उदयपुर (अजमेर मुस्कान)।
लायंस क्लब उदयपुर एलीट एवं लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-5 स्थित कबूतर पार्क में नव स्थापित जल मंदिर का भव्य शुभारम्भ पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेन्द्र सिंह चौहान (आगरा) के कर-कमलों द्वारा किया गया। 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह जल मंदिर समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अतिथियों ने दोनों क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे लायंस की वी सर्व की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर एवं पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष लायन अरविंद चतुर उपस्थित रहे। साथ ही रीजन चेयरपर्सन लायन अंजुला अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन वंदना शुक्ला, लायन भगवती लोढ़ा, जीएमटी कोऑर्डिनेटर लायन राजेश शर्मा, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन विष्णु सुहालका, लायन नितिन शुक्ला, लायन परमजीत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह जल मंदिर लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव के स्वर्गीय चार्टर सदस्य लायन के.के. शर्मा की स्मृति में स्थापित किया गया है, 

कार्यक्रम का सफल संचालन लायन अशोक चौधरी ने किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर एलीट के अध्यक्ष लायन नरेश नागदा, सचिव लायन शरद जैन, कोषाध्यक्ष लायन अरविंद जैन , लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव की अध्यक्ष लायन माधवी शर्मा, सचिव लायन महेश शर्मा सहित दोनों क्लबों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आभार ज्ञापन लायन नितिन शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियों, लायन सदस्यों एवं नागरिकों के लिए अल्पाहार (नाश्ते) की व्यवस्था भी की गई। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ