तोतला फूड फॉर हंगर के प्रांतीय सभापति नियुक्त
निम्बाहेड़ा (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-2 के नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 (1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027) के लिए विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां घोषित की हैं।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इसी क्रम में लायंस क्लब निम्बाहेड़ा के वरिष्ठ सदस्य लायन सुरेश कुमार तोतला को प्रांत की महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि “फूड फॉर हंगर” का प्रांतीय सभापति नियुक्त किया गया है।
उनकी सामाजिक सेवा, संगठनात्मक अनुभव एवं जनहित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर लायन तोतला ने प्रांतपाल लायन निशांत जैन एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भूखमुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर प्रांत में फूड फॉर हंगर कार्यक्रमों को व्यापक रूप से संचालित करने तथा जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सहायता पहुंचाने के लिए राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 150 से ज्यादा क्लब के पदाधिकारियों सदस्यों को फूड फॉर हंगर के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे ।

0 टिप्पणियाँ