वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर रंगोली एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आज
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । संस्कार भारती चितौड़ प्रांत एवं अजयमेरू इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के पुनीत अवसर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
संस्था के प्रचार मित्र राजेंद्र गांधी ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक संस्कार भारती अजयमेरु द्वारा रंगोली, राष्ट्रभक्ति गीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम संयोजक सुमन वैष्णव एवं सह संयोजक महेंद्र जैन मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर लोक कला प्रशिक्षक संजय सेठी द्वारा 150 फुट की रंगीन एवं आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी ।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ तिलकराज, महानगर अध्यक्ष प्रो. प्रताप पिंजानी, महामंत्री कृष्णगोपाल पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे । इस दौरान आमजन को वंदे मातरम् के 150 वर्ष की सफल यात्रा के वर्णन सुनाये जायेंगे । राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से देश के प्रति निष्ठा एवं वफादारी के लिए प्रेरित किया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ