प्रांतीय अवॉर्ड सेरेमनी 28 को

प्रांतीय अवॉर्ड सेरेमनी 28 को

चतुर्थ कैबिनेट मीटिंग विजयनगर में

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 की चतुर्थ कैबिनेट मीटिंग एवं प्रांतीय अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 28 जून को विजयनगर में प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की अध्यक्षता में आओ खुशियां बांटे की थीम पर किया जाएगा । 

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विनय मित्तल होंगे । इस अवसर पर राजस्थान  एवं मध्यप्रदेश के 150 से अधिक क्लब एवं पदाधिकारियों , सदस्यों द्वारा वर्ष भर श्रेष्ठ कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा । प्रांतीय  सचिव लायन अशोक जैन सचिवीय प्रतिवेदन पेश करेंगे । कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन आय व्यय का ब्यौरा रखेंगे । इस अवसर पर निवर्तमान प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री,  उपप्रांतपाल लायन निशांत जैन, लायन सी पी विजयवर्गीय भी अपनी बात सदन के समक्ष रखेंगे । पूर्व प्रांतपाल लायन राजेंद्र अग्रवाल ग्रांट रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ।  कॉन्टेंट्स रूल्स के लायन अंशु बंसल, जीएसटी के लायन आशीष माथुर, जीएलटी के लायन मंजुला जैन, जीईटी के लायन जितेन्द्र मित्तल, जीएमटी के लायन राजेश शर्मा अपनी अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे । 

पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल मुख्य अतिथि का परिचय पढ़ेंगे । प्रांतीय सलाहकार लायन अनिल नाहर विवेचना करेंगे । तत्पश्चात वर्ष भर श्रेष्ठ कार्य करने वालों को अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे । 

इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल गण, संभागीय व क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्लब पदाधिकारी, माइक्रो एवं कैबिनेट सदस्य, लायन सदस्य उपस्थित रहेंगे ।