Ticker

6/recent/ticker-posts

लायन ओ.पी. माहेश्वरी बने जीएटी सह समन्वयक

लायन ओ.पी. माहेश्वरी बने जीएटी सह समन्वयक

लायन ओ.पी. माहेश्वरी बने जीएटी सह समन्वयक

चितौड़गढ़ (अजमेर मुस्कान) । लायंस इंटरनेशनल जिला 3233-E2 के प्रांतपाल निर्वाचित लायन निशांत जैन ने सत्र 2026-27 के लिए लायंस क्लब कपासन के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य लायन ओ.पी. माहेश्वरी को प्रांतीय जीएटी (ग्लोबल एक्शन टीम) का सह समन्वयक नियुक्त किया है। 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के अंतर्गत लायन ओ.पी. माहेश्वरी प्रांत में नए लायंस क्लबों के गठन, सदस्यता विस्तार, मिशन 1.5 के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा नए क्षेत्रों एवं समुदायों में लायनिज़्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे। वे प्रांतीय टीम, ग्लोबल एक्शन टीम (GAT), जोन एवं रीजन चेयरपर्सन तथा विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार को गति प्रदान करेंगे । प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रांतीय नारा फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स के साथ प्रांत के सतत विकास की उड़ान को नई दिशा देने के लिए लायन ओ.पी. माहेश्वरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल का लाभ प्रांत को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में नए क्लबों के गठन और सदस्यता वृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी। आपका कार्यकाल एक जुलाई 26 से 30 जून 2027 तक रहेगा एवं कार्यक्षेत्र राजस्थान मध्यप्रदेश के 150 से अधिक क्लब्स का रहेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ