संभागीय सलाहकार के लिए हरीश गर्ग नियुक्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर के वरिष्ठ सदस्य एवं वर्तमान संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने संभाग 11 का संभागीय सलाहकार नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट् ऑफ ड्रीम्स के साथ ज्ञान , सेवा एवं सतत विकास की इस उड़ान को नई दिशा देने के लिए ये नियुक्ति की गई है । जिसमें संभाग में अपने अनुभवों से मार्गदर्शन करेंगे । आप का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । आपका कार्यक्षेत्र अजमेर, किशनगढ़ मे रहेगा ।

0 टिप्पणियाँ