Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिभाऊ उपाध्याय नगर एवं पुष्कर रोड पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था हुई सुदृढ़

हरिभाऊ उपाध्याय नगर एवं पुष्कर रोड पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था हुई सुदृढ़

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण

हरिभाऊ उपाध्याय नगर एवं पुष्कर रोड पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था हुई सुदृढ़

प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ रही आधुनिक प्रकाश व्यवस्था

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दो नई हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जा रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित खेल मैदान एवं पुष्कर रोड पर सिटी प्राइड के सामने स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इन हाई मास्ट लाइटों के प्रारम्भ होने से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों को सुविधा प्राप्त होगी।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में निरन्तर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवागमन मार्गों को सुरक्षित एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई मास्ट एवं मिनी मास्ट लाइटों के माध्यम से शहर के साथ नवीन ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। आने वाले समय में हेरिटेज लाइटों एवं अन्य विकास कार्यों से शहर में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी। 

देवनानी ने कहा कि अजमेर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक पर्यटन शहर के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य जारी है। शहर में यातायात, सौंदर्यीकरण, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं ।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ