Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मित्तल हॉस्पिटल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मित्तल हॉस्पिटल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मित्तल हॉस्पिटल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

नर्सिंग कर्मियों ने ली पीड़ित की निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा की शपथ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अजमेर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सिंग कर्मियों ने पीड़ित की निष्ठा और समर्पण भाव से सेवा की शपथ भी ली। हॉस्पिटल की  मैनेजर क्वालिटी एंड  पेशेंट सेफ्टी कविता लालवानी ने नर्सिंग कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसिडेंट श्याम सोमानी, डीजीएम विजय रांका, चिकित्सा अधीक्षक विनोद विजयवर्गीय, वीपीओ डॉ विद्या दायमा, नर्सिंग अधीक्षक राजेंद्र गुप्ता उपस्थित थे। पोस्टर प्रतियोगिता में हॉस्पिटल के 19 नर्सिंग कर्मियों की टीम व पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया। पोस्टर में पेशेंट और फैमेली एज्युकेशन, पेशेंट सेफ्टी, नर्सिंग प्रोसीजर, मेडिकेशन सेफ्टी, नॉन वर्बल कम्युनिकेशन, इम्यूनाइजेशन शेड्यूल आदि नर्सिंग पर आधारित विविध विषयों को प्रदर्शित किया गया था। सभी पोस्टरों को प्रतिभागियों ने निर्णायकों के समक्ष एक्सप्लेन किया। निर्णायकों ने प्रतियोगियों की प्रस्तुति के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ