Ticker

6/recent/ticker-posts

पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए नियन्त्रण कक्ष संचालित

पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए नियन्त्रण कक्ष संचालित

पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए नियन्त्रण कक्ष संचालित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में पेयजल सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियन्त्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत संचालित थडोली पम्प हाउस पर स्थापित खराब सीटीपीटी को बदलने का कार्य हेतु कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उपखण्ड टोडारायसिंह द्वारा 8 जून को प्रातः 8.15 से सायं 7.45 तक कुल 11.30 घण्टे का शटडाउन लिया गया था। शटडाउन के दौरान सीटीपीटी बदलने के साथ-साथ विभाग द्वारा ग्राम अजगरा के निकट तथा केकडी हैडवर्क्स पर बटर फ्लाई वॉल्व मे हो रखे वैल्डिंग लीकेज की मरम्मत का कार्य भी पूर्ण किया गया। इस कार्य के दौरान लगभग 100 एमएल कम जल का उत्पादन हो सका। इसके कारणवश 8 जून को एक दिन अजमेर में आंशिक रूप से एवं किशनगढ़, ब्यावर व जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रो का पेयजल वितरण पूर्णतः प्रभावित रहा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु अति आवश्यक शटडाउन लिया गया। उक्त शटडाउन से अजमेर शहर में पेयजल व्यवस्था पर आंशिक असर रहा। जिसके कारणवश अजमेर शहर के कुल 283 जोनों में से केवल 28 जोनों का जल वितरण अन्तराल 48 से बढकर 72 घण्टे पर हुआ। जिसे आगामी 2 दिवस मे पुनः पूर्व निर्धारित 48 घण्टे के अन्तराल अनुरूप कर दिया जाएगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु मे जल मांग बढ़ने के कारण आमजन से पेयजल को मितव्यता से उपयोग में लेने की विभाग द्वारा निवेदन किया जाता है। साथ ही आमजन से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने घरों में बनाई गई भूतल की टंकियां एवं छतों पर स्थापित सिन्टेक्स टंकीयों में फ्लोट वॉल्व लगवाए। इससे जल के अपव्यय को रोका जा सके। नालियों में से गुंजर रहे सर्विस कनेक्शनों को तत्काल् स्थानान्तरित करवाए। घरों मे लिए गए जल संबधो पर टून्टीयों लगवाए इससे अमूल्य पेयजल को व्यर्थ बहने से बचाया जा सकेगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि आमजन अपनी पेयजल समस्या की किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु विभाग के जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 0145-2628489, 0145-2621924 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ