Ticker

6/recent/ticker-posts

उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में बैठक आयोजित

उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में बैठक आयोजित

उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में बैठक आयोजित


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में आगामी फसल बुवाई के दौरान पर्याप्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार को बैठक का आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इफ्को, कृषकों एवं चम्बल फर्टीलाईजर द्वारा लगातार उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे है। अब तक गतवर्ष की तुलना में 961 मिट्रीक टन उर्वरक अधिक उपलब्ध हुए है। इनकी आपूर्ति आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी द्वारा दिशा की बैठक में चर्चा की गई थी।

उन्होंने कहा कि किसानों को आवश्यकतानुसार ही उर्वरक बाजार से खरीदने चाहिए। साथ ही अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। इफ्को, कृषकों एवं चम्बल फर्टीलाईजर के रेक आनेे की सूचना प्रशासन को होनी चाहिए। इनके द्वारा वितरण क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। वितरण का प्रबन्धन आम किसान को केन्द्र में रखकर करें।

उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण के समय भीड़ के प्रबन्धन में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय किया जाए। उर्वरकों के विकल्पों का उपयोग विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार करने को प्राथमिकता दें। जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है। सरकार द्वारा इसके लिए खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि फसल कटाई प्रयोग की त्रुटियों में सुधार किया जाए। प्राथमिक कार्यकत्र्ताओं द्वारा केवल ऑनलाईन ही फसल कटाई प्रयोग की रिपोर्ट होनी चाहिए। ऑफलाईन रिर्पाेटिंग स्वीकार्य नहीं होगी। खरीफ 2025 के खराबे का मुआवजा प्रगतिरत है। चरणबद्ध तरीके से काश्तकारों के खाते में मुआवजा राशि आ रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल, कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक  अनुप्रिया यादव, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक राजीव कजोट, सेन्ट्रल कॉपोरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक हरिश सिवासिया, इफ्को के निर्भय चौधरी, कृषकों के परीक्षित कुमार, चम्बल फर्टीलाईजर के पंकज कुमार राय, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की टीसी श्रीमती गरिमा दीक्षित सहित अधिकारी एवं खाद बीज विक्रेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ