Ticker

6/recent/ticker-posts

स्पीकर देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात

स्पीकर देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात

स्पीकर देवनानी और केंद्रीय मंत्री मेघवाल की मुलाकात

विधानसभा के गेटों के नामकरण किये जाने वाले नवाचार की मेघवाल ने प्रशंसा की

देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया

देवनानी की मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की यहां सिविल लाइन स्थित राजकीय निवास पर मुलाकात हुई। मेघवाल रविवार को अजमेर जाते वक्त जयपुर एयरपोर्ट से देवनानी के आवास पर पहुंचे।

स्पीकर देवनानी ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया।  देवनानी ने मेघवाल को राजस्थान विधान सभा का प्रतीक चिन्ह स्मृति स्वरूप भेंट किया। देवनानी ने मेघवाल को अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक की प्रति भेंट की।

विधानसभा का प्रतीक चिन्ह जन मानस की सोच का प्रतिनिधित्व मेघवाल ने  विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पहल की सराहना करते हुए विधानसभा के लोगो को राजस्थान के जन मानस की सोच का प्रतिनिधित्व बताया। उन्होंने प्रतीक चिन्ह में सम्मिलित राज्य वृक्ष खेजड़ी और विधान सभा भवन की छवियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी उत्सवधर्मिता से जीवन जीने वाले लोगों की जीवटता को दर्शाता है। ऊंट और गोडावन का समावेश समन्वय की संस्कृति का द्‌योतक है। "राष्ट्राय धर्मनिष्ठा विधायिका राजस्थान विधान सभा द्वारा की जाने वाली जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का आत्म मंत्र है।  लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति कर्तव्यों में ही होती है।

मेघवाल ने देवनानी के नवाचारों की सराहना की मेघवाल ने स्पीकर देवनानी के विधानसभा भवन के विभिन्न द्वारों के नामकरण को ऐतिहासिक और मूल्यपरक निर्णय बताते हुए कहा कि द्वारों के नाम लोकतंत्र के मूल आदर्शों के प्रतीक हैं। इन ‌द्वारों से प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह अनुभव करेगा कि वह केवल एक भवन में नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक संस्कारों के पवित्र केंद्र में प्रवेश कर रहा है। मेघवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न भवनो के नामकरण करने की तर्ज पर देवनानी ने विधानसभा के द्वारों को कर्तव्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन ‌द्वार, संकल्प द्वार और शौर्य द्वार नाम देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। मेघवाल ने विधान सभा भवन के बाहरी ‌द्वारों को राजस्थान के अंचलो बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम समर्पित कर, राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता, विरासत और लोकपरंपराओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने का अभिनव प्रयास बताया। 

देवनानी की मेघवाल से संसदीय कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर देश की न्याय व्यवस्था, विधिक सुधारों, संवैधानिक विषयों तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।  कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ