Ticker

6/recent/ticker-posts

सघन वृक्षारोपण और बेजुबान पशुओं के लिए खेलियों की सफाई कर लिया जल संचय का संकल्प

सघन वृक्षारोपण और बेजुबान पशुओं के लिए खेलियों की सफाई कर लिया जल संचय का संकल्प

सघन वृक्षारोपण और बेजुबान पशुओं के लिए खेलियों की सफाई कर लिया जल संचय का संकल्प


पशुपालन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में किया सघन वृक्षारोपण बेजुबान पशुओं के लिए खेलियों की सफाई कर लिया जल संचय का संकल्प

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) पशुपालन विभाग डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के समापन के अवसर पर गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा अनेक जनहितैषी गतिविधियां आयोजित की गईं। हर बूंद की कीमत के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए पशुपालन विभाग के संभाग एवं जिला स्तरीय समस्त अधिकारियों एंव कर्मचारियों ने अजमेर और पुष्कर क्षेत्र के विभिन्न परिसरों में सघन श्रमदान किया। इसके अंतर्गत बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों (टंकियों) की सघन साफ-सफाई की गई। इससे भीषण गर्मी के इस दौर में मूक पशुधन के लिए स्वच्छ पेयजल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके साथ ही, विभाग के सभी संभाग स्तरीय कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।  

डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और मरुधरा को हरित बनाने के उद्देश्य से हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विभागीय नर्सरियों और चिन्हित स्थानों पर वृहद् स्तर पर गड्ढे खोदकर छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित संभाग स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को वंदे गंगा अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संवर्धन की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

विभाग द्वारा इस अवसर पर औषधीय और पर्यावरण अनुकूल तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत पूर्ण हो चुके जल संचय कार्यों का अवलोकन किया गया। नए स्वीकृत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। विभाग ने इस महाअभियान में सक्रिय और अनुकरणीय भागीदारी निभाने वाले भामाशाहों, जल-योद्धाओं, संस्थाओं और ग्राम पंचायतों की पहचान कर उन्हें जल गौरव सम्मान प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को अपनी अनुशंसाएं प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ