सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय संध्या में बरसे सुरों के रंग
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर शहर का सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा "बरसात के सुरीले नगमे"विषय पर एक भव्य संगीतमय गानों का सफलतापूर्वक कार्यक्रम एडमिन दयाल प्रियानी के सानिध्य में आयोजित किया गया ।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, उसके बाद ग्रुप के सभी कलाकारों ने वर्षा ऋतु पर आधारित एक से बढ़कर एक सदाबहार और मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया कलाकारों मे कमल शर्मा, ललित मिश्रा, जे सी सिन्हा, राजेंद्र चौहान, प्रदीप गौड़,प्रकाश जेठरा,अभिषेक जैन,धर्मेन्द्र केवलानी,राजेश यादव, प्रकाश झमटानी,सुनील मनवानी, यज्ञदत्त शर्मा, विजयसिंह चौहान, अरविंद मिश्रा, पी एल खेतावत, गुलाब खत्री, नरेश विष्णु, प्रणय नंदी,भारती नंदी, शंकरलाल धनवानी, दिलीप बच्चानी, प्रदीप सोनी, महादेव कर्मवानी, सुरेश केवलरामानी, सुनील सोनी, वजीर सेवारामानी, ओमस्वरूप माथुर आदि कलाकारों ने संगीत के लोकप्रिय वर्षा गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया !कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमी सुरों की बरसात का आनंद लेते रहे । कार्यक्रम के संचालन राजेंद्र चौहान द्वारा किया।

0 टिप्पणियाँ