Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अमरापुर सेवा घर में सुजोक एवं एक्यूप्रेशर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर व कार्यशाला 22 जुलाई को

श्री अमरापुर सेवा घर में सुजोक एवं एक्यूप्रेशर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर व कार्यशाला 22 जुलाई को

श्री अमरापुर सेवा घर में सुजोक एवं एक्यूप्रेशर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर व कार्यशाला 22 जुलाई को


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान, श्री अमरापुर सेवा घर प्रगति नगर, कोटड़ा, अजमेर परिसर में सुजोक एवं एक्यूप्रेशर का शिविर व कार्यशाला का आयोजन होगा। वृद्धाश्रम के आवासियों, ट्रस्टियों एवं आमजन के लिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को सायं 5 बजे एक निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि कार्यशाला में संगीता एम. साधवानी की संस्था वैलबिंग हैलिंग हब द्वारा सुजोक एवं एक्यूप्रेशर के माध्यम से आत्मनिर्भर स्वास्थ्य तकनीक विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को ऐसी सरल, सुरक्षित एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों से परिचित कराना है, जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाकर अनेक सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हाथों एवं पैरों के विभिन्न ऊर्जा बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी तथा सुजोक एवं एक्यूप्रेशर की सरल तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जाएगा, साथ ही यह भी बताया जाएगा कि बिना किसी दवा के शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता को कैसे सक्रिय किया जा सकता है तथा घर बैठे स्वयं एवं परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल कैसे की जा सकती है।

संस्था के हरी चंदनानी ने बताया कि कार्यशाला विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए उपयोगी रहेगी। इसमें प्राकृतिक एवं सुरक्षित स्वास्थ्य उपायों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

संस्था ने सभी ट्रस्टियों, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उपयोगी स्वास्थ्य प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए 8824913577 संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ