विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक
विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा वरुणसागर रोड स्थित श्री रामेश्वरम विद्यापीठ के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न तरह के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे जिनमें पीपल, नीम, गुलमोहर, जामुन, अमरूद, शीशम, सहजन सहित विभिन्न प्रकृति के पौधे लगाए गए । साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए जागरूक किया । उन्हें समझाया गया कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग कम करे, हरियाली के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए एवं उनको संरक्षित करे, कपड़े के थैले का प्रयोग करे ।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन सुशीला राठौड़, क्लब कोषाध्यक्ष लायन मजूबाला गुप्ता, लायन सीमा शर्मा, लायन प्रिया बसंल, लायन अंशु बंसल, लायन सुनीता शर्मा, लायन राजकुमारी पांडे, लायन जागृति केवलरमानी, लायन प्रदीप बंसल सहित शाला स्टाफ एवं अन्य मौजूद थे । शाला प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

0 टिप्पणियाँ