Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल पर राजभाषा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अजमेर मंडल पर राजभाषा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अजमेर मंडल पर राजभाषा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रेल कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को और अधिक व्‍यापक बनाने तथा हिंदीमय वातावरण तैयार करने के उद्देश्‍य से रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई राजभाषा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता के क्रम में अजमेर मंडल कार्यालय में 23 जुलाई को उक्‍त प्रतियोगिता का आयोजन मंडल के अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी श्री विजेन्‍द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मंडल कार्यालय सहित विभिन्‍न स्‍टेशनों के कर्मचारियों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री हरिकेश मीना ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान प्राप्‍त विजेता प्रतिभागियों के नाम क्षेत्रीय स्‍तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे। उपर्युक्‍त प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी भाग लेने वाले कर्मियों को धन्‍यवाद ज्ञापित किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ