Ticker

6/recent/ticker-posts

भूपेन्द्र सिंह राजपाल से शिष्टाचार भेंट

भूपेन्द्र सिंह राजपाल से शिष्टाचार भेंट

भूपेन्द्र सिंह राजपाल से शिष्टाचार भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी श्याम सुन्दर मंत्री एवं कृष्णकांत लढ़ा ने संभाजी नगर स्थित मनजीत ग्रुप ऑफ कम्पनीज के कार्यालय परिसर में समूह के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राजपाल एवं राजेन्द्र सिंह राजपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें “हे नाथ, मैं आपको भूलूँ नहीं” महामंत्र अंकित एलईडी मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति की अजमेर जिला महिला इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि श्याम सुन्दर मंत्री ने मनजीत ग्रुप के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राजपाल एवं राजेन्द्र सिंह राजपाल सहित उनके पूरे संस्कारित परिवार की सरलता, सहजता, विनम्रता और मिलनसारिता की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि व्यवसाय में सुचिता, गुणवत्ता और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की कार्यशैली के कारण आज मनजीत ग्रुप ऑफ कम्पनीज सफलतापूर्वक 21 प्रतिष्ठानों (कम्पनियों) का संचालन कर रहा है। इस अवसर पर मनजीत ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राजपाल ने कहा कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, ईमानदारी, सुचिता और विश्वसनीयता किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की सफलता के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कम्युनिटी के साथ-साथ राजस्थान के लोगों में भी इन मूल्यों के प्रति विशेष निष्ठा देखने को मिलती है, जो उनकी सफलता का प्रमुख कारण है। वार्ता के दौरान श्याम सुन्दर मंत्री ने ब्रह्मलीन संतों की प्रेरणा से स्थापित “गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति” के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समिति द्वारा भ्रूण हत्या रोकथाम, संस्कार जागरण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। उपस्थित सभी जनों ने समिति के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में संस्कार जागृति के ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ