Ticker

6/recent/ticker-posts

आंखों के निशुल्क जांच शिविर में दवाइयां वितरित की

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा रा० संस्कृत उ प्रा विद्यालय कोटड़ा आवासीय योजना में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम सयोंजक लायन सुशील कंदोई के अनुसार शिविर में 138 छात्रों की नेत्र जाँच की गई। भार्गव ऑप्टिकल के पंकज भार्गव ने मशीन से बच्चों की जांच करने में सहयोग दिया। कुल 58 बच्चो के आखों की रोशनी कमजोर पायी गई जिसमें से अति जरूरतमंद निर्धन 23 छात्रों को आगमी दिनों में क्लब साथियों के सहयोग से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराये जाएंगे।


अध्यक्ष इन्दु टाक ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र जैन मित्तल ने अपने उदबोधन में सभी बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, जूस आदि दैनिक दिनचर्या में अधिकाधिक सेवन करने की सलाह दी। सचिव माधुरी कंदोई ने बताया कि सभी बच्चों को बिस्कुट पैकेट, चिप्स पाउच, सुशील कंदोई के सहयोग से वितरित किये गये साथ ही कोटड़ा राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से जांच के बाद  आयरन फोलिक एसिड सीरप, केल्शियम सीरप, एल्बेंडाजोन टेबलेट का भी वितरण किया गया। अध्यापिका नीतू सिंह जैन ने नेत्र जांच शिविर के लिए सभी का आभार प्रकट किया कोषाध्यक्ष हंसा अग्रवाल, अशोक टाक, जॉय अग्रवाल शाला अध्यापक दीपक, कविता हेड़ा आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ