Ticker

6/recent/ticker-posts

कल्याणिपुरा के सरकारी स्कूल में बांटे स्वेटर

कल्याणिपुरा के सरकारी स्कूल में बांटे स्वेटर
अजमेर। अखिल भारतीय वह अन्तरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन अजमेर ईकाइ व हुमैन राईट वोईस के संयुक्त तत्वावधान में कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुये संस्था सदस्यों द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय कल्याणीपूरा में सरकारी स्कूल में कक्षा एक से पाँच तक पढ़ने वाले 52 ज़रूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटर बाँटे नयें स्वेटर पा कर बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल गये। 


हुमैन राइट वोईस के प्रदेश अध्यक्ष लायन  राजकुमार गर्ग ने बताया कि विगत दिनो संस्था के सदस्यो ने लाड़ली घर में स्वेटर बाँटे थे सरकारी  स्कूल के बाबू नरेंद्र ने संस्था अध्य्क्ष राजकुमार गर्ग से आग्रह किया कि स्कूल में बच्चों को स्वेटर की ज़रूरत है। इस पर संस्था द्वारा वहा पर पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों के लिये सवेटर मँगवा कर बांटे। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद व अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल थे। संस्था दावरा विगत तीन साल से ज़रूरतमंदों की सेवा की जा रही है संस्था दावरा सर्दी को देखते हुये अन्य कच्ची बस्तियों व सरकारी स्कूलों में और भी स्वेटर बाटे जायेंगे इस अवसर पर शाला प्रधान राजकुमार ज़ारवाल  वह स्टाफ़  ने संस्था का आभार व्यक्त किया है। 


संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि स्वेटर  के सेवा कार्य मे संस्था के सक्रिय सदस्य अनिल राजकुमार गर्ग, मनीष (सागर) सहेजवानी, नरेंद बंसल, अनिता बंसल, हर्ष बंसल, योगेश अग्रवाल, कपिल गोयल, हेमन दास उतवानी, धीरज चोरासिया, विनय अग्रवाल, विवेक दाधिच, राजेश कदोई का सहयोग रहा। इस अवसर पर वंदना कौशल के जन्मोत्सव पर  उनके द्वारा भी 11स्वेटर बांटे गए ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ