Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम खरखेड़ी के विकलांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल की सहायता


जरूरत की सामग्री पाकर विकलांग ने किया खुशी का इज़हार
अजमेर। अंचल का ग्राम खरखेड़ी निवासी पप्पू विकलांग जोकि विगत कई वर्षों से सड़क पर हाथ के बल चल रहा था। लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी व लायन शशिकांत वर्मा ने इस व्यक्ति की पूर्ण जानकारी लेने के पश्चात इस व्यक्ति को मदद का भरोसा दिलाया जिसे आज भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति का सहयोग लेते हुवे ट्राई साइकिल भेंट कराई साथ ही इस विकलांग को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर, ऊनी टोपे व नए वस्त्र व साइकिल में हवा भरने हेतु पम्प भी प्रदान किया गया।


सेवाकार्य के अवसर पर समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, समाजश्रेष्ठी जवाहर कोठारी, लायन अतुल मधु पाटनी, लायन शशिकांत वर्मा, लायन महेन्द्र जैन व लायन विष्णुप्रकाश पारीक, अशोक कुमार, पवनकुमार व राधेश्याम आदि मौजूद रहे। अंत मे क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन व सचिव लायन अनिलकुमार छाजेड ने आभार ज्ञापित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ