अजमेर। आत्मरक्षा शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों ने आन्तरिक शत्रुओं को परास्त करने के संबंध में भी जाना।
समसा भवन भिनाय में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक सत्यनारायण केवट ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बाहरी शत्रुओं से लड़ने के साथ साथ आन्तरिक शत्रुओं को परास्त करने के बारे में बताया गया। संस्थान के प्रशिक्षक हरीओम शर्मा ने संभागियों को ध्यान का प्रायोगिक अनुभव करवाया। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने झांकर स्वयं को निर्मल कर सकता है। इस पद्धति के माध्यम से व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक व्याधियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है
इस अवसर पर रामचंद्र गुर्जर पंकज शर्मा, जीवणराम प्रजापत एवं सत्यनारायण लूनिया सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ