Ticker

6/recent/ticker-posts

सीओ विश्नोई ने गंज थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली

अजमेर। नवनियुक्त वृत्ताधिकारी रजत विश्नोई ने   कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत शाम 4 : 30 बजे नवनियुक्त वृत्ताधिकारी व सीएलजी सदस्यों के परिचय के साथ हुई। सीएलजी सदस्यों ने धानमंडी चौक पर थ्री वीलर टेंपों और ई-रिक्शा के वजह से जाम होने का मुद्दा उठाया तथा निराकरण की मांग की। बाजार मे बेतरतीब खड़े ठेले को नियंत्रित करने का सुझाव दिया।


बैठक में वृत्ताधिकारी ने सभी सदस्यों से अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में विश्नोई ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की आपराधिक घटना हो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। जिससे समय पर रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कही भी किसी प्रकार की पुलिस से जुड़ी कोई भी समस्या हो उसे बताए और उसके समाधान में पुलिस का सहयोग करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ