Ticker

6/recent/ticker-posts

मधुमेह जांच शिविर में 116 व्यक्ति लाभांवित

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा बजरंगगढ़ सर्किल स्थित श्रीनाथ मॉल में आयोजित निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर में 116 व्यक्तियों ने लाभ उठाया । प्रांतीय सभापति प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि उक्त शिविर अजयमेरु डाइबिटीज़ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया ।  शिविर में मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. रजनीश सक्सेना एवम उनकी प्रक्षिशित एवं अनुभवी टीम ने सेवाएं दी । 


अजयमेरु डाइबिटीज़ सोसाइटी के महासचिव सी पी कटारिया ने बताया कि शिविर में मधुमेह जांच के साथ साथ उक्त रक्तचाप व निम्न रक्तचाप की भी जांच की गई एवम समुचित उपचार व परामर्श दिया गया । शिविर में 19 डाइबिटीज़ के नए रोगियों की पहचान कर चिन्हित किये गए।  क्लब सचिव लायन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि  इस अवसर लायन कैलाश अग्रवाल, लायन आभा गांधी, योगेंद्र टाँक, रूपकुमार रामचंदानी, राजेश चंदनानी, भवनेश पारीक, विकास जालान, यश गढ़वाल सहित अन्य  मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ