अजमेर। नए वृत्ताधिकारी रजत विश्नोई ने शांति समिति और सीएलजी के सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक में व्यापारियों और जनहित से जुड़ी बातों पर शांति समिति के सदस्यों से विश्नोई की चर्चा हुई। शांति समिति के सदस्यों ने दरगाह बाजार में नशेड़ियों और भिखारियों की समस्या से विश्नोई को अवगत करवाया।
विश्नोई ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि हर छोटी से छोटी घटना की सूचना थाने में दे उन्होंने ने कहा कि अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के अंत में सभी का आभार जताया। रजत विश्नोई की वृत्ताधिकारी दरगाह के पद पर पहली पोस्टिंग है। इस मौके पर मंसूर अली, जान मोहम्मद, कमल लालवानी, मुकद्दस मोहिनी, जोधाराम टेकचंदानी, घनश्याम रामरख्यानी, खालिद भाई, मुनव्वर चिश्ती, सरवर सिद्दीकी, नरेश पाटनी, कुमार लालवानी एडवोकेट आमना, मुकेश चरनाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ