सबसे की गई अपील भोजन में झूठन नहीं बचाये
अजमेर। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को महाआरती एवं पूजन के पश्चात आम भंडारे का आयोजन किया गया। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर समस्त श्रद्वालुओ से अपील की गई कि भेजन उतना ही ले जितना आवश्यक हो झूठन नहीं बचाये और प्रार्थना की गई कि अन्न का अनादर नहीं करे।
पूज्य झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में झरनेश्वर महादेव मंदिर मंडल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी तथा झरनेश्वर महादेव मंडल के सदस्यो एवं पदाधिकारियो द्वारा पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। इस अवसर पर सिंधी भगत मंडली के भगत हून्दलदास के द्वारा भक्तिरस के कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। जिसमे भोले की महिमा के भजन, झूलेलाल की महिमा के भजन, झरनेश्वर महादेव की महिमा के भजन गीत एवं महिमा सहित अन्य सुनाये और श्रद्वालुओ को झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिंधी मंडल की कमेटी के प्रकाश छबलानी, भैरू भाई धनवानी, हरू छत्तानी, गुल छत्तानी, दौलतराम खुशालानी, हरीश कुमार, बच्चू हरवानी, पंजू भाई देवानी, टेउंमल धर्मवानी, थांवरदास नवलानी सहित अन्य सेवाधारी दल के सदस्यों के दल द्वारा भंडारे एवं पूजा अर्चना में सेवाऐं प्रदान की गई।
0 टिप्पणियाँ