अम्मा बाबा, वणन्दड जोड़ो, वणन्दड बार, छेज, लाडा सहित अनेक प्रतियोगिताऐं होगी
अजमेर। सिंधी संगीत अमिति अजमेर की प्रचार कमेटी के सचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि सिंधी संगीत समिति के तत्वावधान में आगामी 22 दिसम्बर रविवार को आजाद पार्क में सांयकाल 5 बजे से सिंधी गीत संगीत के कार्यक्रम में सिंधी भाषी लोगो के लिए अम्मा बाबा, वणन्दड बार, वणन्दड जोडो सिंधी छेज डांडिया, सिंधी लाडा सहित अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अन्तिम तिथि 20 दिसंबर रात्रि 8 बजे तक निर्धारित की गई है। आजाद पार्क में सिंधी संगीत समिति के द्वारा छठा विशाल सिंधी मेला आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपरोक्त वर्णित प्रतियोगिताओ में सम्मलित होने के लिए भगवान वरलानी, राजा ठारवानी, हरीश गिदवानी, रमेश चेलानी से समपर्क कर अपना नाम लिखवाया जा सकता है।प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि आजाद पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधी साधू मंडल के सन्तो महात्माओ के कर कमलो द्वारा पूज्य झेलेलाल साहिब की पवित्र ज्योत प्रज्जवलित करके एवं आकाश में गुब्बारे छोडकर अतिथियो द्वारा किया जायेगा। आयोजन में सिंधी भाषी लोगो के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंधी समिति के डिग्गी चौक स्थित कार्यालय में प्रतियोगी अपना नाम लिखवा सकते है।
0 टिप्पणियाँ