अजमेर। 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण है। धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से ग्रहण काल अशुभ होता है। जहां विज्ञान में सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने के लिए मना किया जाता है। वहीं धार्मिक दृष्टि से इस अवधि में कई कार्यों को वर्जित माना गया है।
जीवन दर्पण ज्योतिष बालाजी नगर माकड़वाली रोड पर सूर्य ग्रहण का सामूहिक पूजन निशुल्क होगा। ज्योतिषी सुरेश आसवानी ने बताया की जिस किस की कूडली में सूर्य ग्रहण योग है उस के योग की पूजा 26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निशुल्क सामूहिक पूजन होगा।
उन्होंने बताया कि आप कहेंगे कैसे पता चलेगा कूडली में सूर्य ग्रहण है या नहीं यदि आप की कूडली में सूर्य के साथ राहु या केतु बैठा है तो उस को सूर्य ग्रहण योग कहते है। जिस किसी को ग्रहण योग की पूजा में बैठना है वो 24 दिसंबर तक इस स्थानपर सम्पर्क करें।
सुरेश कुमार आसवानी
जीवन दर्पण ज्योतिष
बालाजी नगर माकड़वाली रोड
वेशाली नगर अजमेर-305001
9413761512
9610160966
सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। खण्डग्रास की अवधि 2 घंटे 40 मिनट तक रहेगी। जबकि सूर्य ग्रहण में लगने वाला सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाएगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
सूर्य ग्रहण को आंखों पर बिना किसी सुरक्षा के नहीं देखना चाहिए।
आंखों पर ग्रहण के दौरान प्रयोग किये जाने वाले चश्मे लगाने चाहिए।
इस अवधि में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन न करें।
इस समय पूजा करना और स्नान करना भी शुभ नहीं माना जाता।
ग्रहण के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
0 टिप्पणियाँ