Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमनाथ धाम आगरा के 17वें वार्षिकोत्सव में अजमेर के घनश्याम भगत सम्मानित

अजमेर। साहित्य और संगीत भाषा के विकास के माध्यम- उत्तरप्रदेश सिंधी अकादमी लखनऊ द्वारा सोमनाथ धाम आगरा में 17 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित सिंधी सेमिनार व दूरदर्शन और आकाशवाणी कलाकार सिंधी साहित्य के व्याख्याता अजमेर  निवासी लोक गायक घनश्याम भगत द्वारा अापने सिंधी गीतों व कलाम द्वारा सिंधी भाषा को बचाने व घरों में सिंधी भाषा बोलने का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शंकरनाथ, विशिष्ट अतिथि गिरधारी लाल भटियानी व मोहन लाल नागदेव, कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवतराम करीरा ने की उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी लखनऊ के सदस्य हेमंत भोजवानी द्वारा घनश्याम भगत को शॉल व माला पहनाकर मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने घनश्याम भगत को सिंधी समाज के सच्चे सेवक बताते हुए सिंधी भाषा का पक्षधर बताया इससे पूर्व में भी सिंधी अकादमी दिल्ली सरकार व राजस्थान सिंधी अकादमी द्वारा घनश्याम भगत को सिंधी साहित्य कला व संस्कृति के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर संत रूद्रनाथ, भारत मंगलानी, घनश्याम कियानी, श्याम भोजवानी, रामचंद्र छाबड़िया, जयप्रकाश धर्मानी, टीकम लालवानी, जगदीश तोरानी आदि सभी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हेमंत भोजवानी द्वारा किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ