Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 26 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा 
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे।व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। 


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। 


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
दु:खद समाचार मिल सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता रहेंगे। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा।  


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न मूंगा
विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी  के सहयोग से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के योग है ।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
भूमि व भवन के क्रय-विक्रय  के योग है। लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी।  जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा 
पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।  कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज 
व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है।व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानआवश्यक है। धन प्राप्ति के योग है।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति व कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
बकाया वसूली समय पर होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदाय रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।भाग्य अच्छा है।समय का लाभ लें 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज 
आशा व निराशा के बीच समय गुजरेगा।समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ