Ticker

6/recent/ticker-posts

चेटीचंड पर घरों में ही किया गया पूजन आरती

अजमेर। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो द्वारा बुधवार को झूलेलाल जयंती चेटीचंड के अवसर पर अपने अपने निवास में पूजन आरती एवं पूज्य झूलेलाल की पवित्र ज्योत प्रज्जवलित करके पूज्य झूलेलाल साहब की आराधना की और दीपदान करके पूज्य झूलेलाल साहिब की जयंती चेटीचंड के अवसर पर पूजन किया।


अजयमेरू सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपने आवास पर चेटीचंड मनाया        
अजयमेरू सेवा समिति की उपाध्यक्ष सुश्री ज्योति तोलानी ने लौंगिया मौहलला स्थित निवास पर चेटीचण्ड के अवसर पर आरती पंजडे और पल्लव प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया


रेल्वे कर्मचारियों एवं पदाधिकारियो द्वारा अपने धरो में मनाया गया चेटीचण्ड उत्सव   
अजमेर। रेल्वे सिन्धू सभा के पदाधिकारियो द्वारा झूलेलाल जयन्ति महोत्सव कार्यक्रम को अपने अपने निवास से मनाया गया। 


सिन्धी संगीत लेडिज क्लब ने धरो में ही किया बहिराणे का आयोजन,मनाया चेटीचण्ड   
सिन्धी संगीत लेडिज क्लब अजमेर की पदाधिकारियो द्वारा अपने अपने निवास पर पूज्य झूलेलाल साहिब की जयंती चेटीचंड का पर्व मनाया गया एवं निवास पर ही दीपदान एवं पूजा आरती की।


राजावीर दरबार में महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी के परिवार ने चेटीचंड पूजनकिया   
आशागंज स्थित मयाणी चिकित्सालय के सामने स्थित राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर परिसर में सिन्ध के महान सन्त स्वामी राजावीर साहिब के दरबार में बुधवार को चेटीचंड के पूर्व पर महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी ने परिवार  परिवार के सदस्यो को पूजन आरती करवाई।


महन्त अर्जुनदास ने दरबार साहिब श्रीराम विश्वधाम में चेटीचंड पर किया पूजन 
                                         
दरबार साहिब श्री राम विश्व धाम अजय नगर स्थित स्वामी रामदास आश्रम के गद्वीनशीन महन्त सन्त स्वामी अर्जुनदास के सान्निध्य में 25 मार्च बुधवार को दरबार साहिब में ही परिवार जनो ने चेटीचण्ड का महोत्सव मनाया और आरती पंजडे गाकर कार्यक्रम साधारण तरीके से मनाया गया।
सिन्धी पंचायत के महासचिव रमेश लालवानी ने चेटीचंड पर हुए उक्त सभी कार्यक्रमो की जानकारी हमें प्रदान की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ