कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिये रेलवे का निर्णय
अजमेर। रेलवे ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सभी यात्री रेलसेवाओं के संचालन के रद्दीकरण की अवधि को आगे बढ़ाते हुये अब दिनांक 14 अप्रैल तक सभी यात्री रेलसेवाओं के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है।
इसके अनुसार :-
1. अजमेर मंडल,उत्तर पश्चिम रेलवे से सम्बंधित प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेने तथा सभी सवारी गाड़ियां अब दिनांक 14 अप्रैल के 24.00 बजे तक रद्द रहेगी। पूर्व में यह अवधि दिनांक 31 मार्च के 24.00 बजे तक थी।
2. देश के विभिन्न भागो में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिये मालगाड़ियों का संचालन जारी रहेगा।
3. सभी रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिये टिकट के धन वापसी हेतु दिनांक 21.06.2020 तक प्राप्त करने की विशेष और आसान व्यवस्था की गई है।
0 टिप्पणियाँ