Ticker

6/recent/ticker-posts

घरों के बाहर दीपदान कर राजगुरू, सुखदेव,भगत सिंह को किया नमन

हरि ओम कॉलोनी में साधारण रूप से दीपदान कर हेमू कॉलानी को भी किया नमन  


अजमेर। जन सेवा समिति अजमेर एवं हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारियों की सर्व धर्म समिति ने 23 मार्च को हरि ओम कॉलोनी क्षेत्र में आजादी के दीवाने सुखदेव, राजगुरू एवं भगत सिंह को उनके शहीदी दिवस पर दीपदान कर नमन किया। इस अवसर पर सिन्ध के सूपत अमर शहीद हेमू कॉलानी की जयंती के अवसर पर हेमू कॉलानी को भी नमन किया गया।


हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा, ब्रजेश गोयल, जन सेवा समिति के महासचिव रमेश लालवानी, नितिन सिंह, खुशालदास रामानी, गोविन्द लालवानी ने समस्त शहर वासियो से देश के शहीदों के नाम अपने अपने परिवार में दीपक जलाकर नमन करने की अपील की। जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह, अध्यक्ष अशोक बुन्देल, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन घोसी, आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के बदरुद्दीन कुरेशी,फादर हीरालाल मैसी, शहनाज खान, मोहित लालवानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, राजीव जैन निराला, उषा देवी जैन, कृष्णा शर्मा, गोविन्द लालवानी सहित अन्य सबने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घर में रहकर ही शहीदो को नमन किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ