Ticker

6/recent/ticker-posts

बोर्ड के कार्मिक मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे एक दिन का वेतन

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्मिकों ने कोराना पीड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री सुहायता कोष में एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया हैं। बोर्ड अधिकारी संघ के अध्यक्ष जी. के. माथुर, मंत्रालियक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बंसल, महामन्त्री अनिल शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुन्दन सिंह नरुका और महामंत्री शिवकरण ने इस सम्बन्ध में एक संयुक्त ज्ञापन बोर्ड प्रशासन को दिया हैं। राजस्थान बोर्ड कार्मिकों की भावनाओं के अनुरूप वेतन राशी का दस लाख रुपये का योगदान मुख्यमंत्री सहायता कोष में देगा। यह जानकारी उपनिदेशक जनसंपर्क राजेंद्र गुप्ता ने दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ