अजमेर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर अरविन्द कुमार सेंगवा ने आमजन से अपील की है कि वे बाजारों में भीड़भाड़ से बचे तथा आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन कर रखा है ऎसे में आमजन बिना आवश्यक कार्य घर से न निकले । अत्यावश्यक सामग्री विक्रय की दुकानों को ही खोला जाए । अन्य दुकानें बंद रखे। उन्होंने सोमवार को दोपहर शहर का भ्रमण किया तथा लोगों को भीड़भाड़ न करने की समझाईश की । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने घरों में ही रहें।
0 टिप्पणियाँ