Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन :  परिवहन के संबंध में पास के लिए कर सकते है आवेदन प्रस्तुत

अजमेर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन करने की घोषणा के संदर्भ में परिवहन के संबंध में पास जारी करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जा सकते है। आमजन की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है।
     
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान परिवहन के संबंध में पास जारी करने के लिए अजमेर शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके नम्बर 0145-2627300 है। उपखण्ड स्तर पर संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार के यहां आवेदन पत्र प्रस्तुत कर पास प्राप्त किए जा सकते है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ